कोटा : 26 दिन बाद पुलिस के हथ्ते चढ़ा 65 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी

By: Ankur Tue, 16 Nov 2021 10:09:41

कोटा : 26 दिन बाद पुलिस के हथ्ते चढ़ा 65 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी

जिले की सुकेत थाना पुलिस ने वारदात के 26 दिन बाद 65 साल की बुजुर्ग महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी दिलीप सिंह (35) को पकड़ा हैं। सुकेत एसएचओ रामपाल शर्मा ने बताया कि पीड़िता ने 17 अक्टूबर को थाने में शिकायत दी थी। जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। 14 नवम्बर को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी दिलीप को जेल भेजा है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता सुकेत थाना क्षेत्र के गांव में रहती है। उसका पति व 2 लड़के खदान क्षेत्र में मजदूरी करने जाते है। वारदात वाले दिन भी पति व उसके बेटे मजदूरी करने गए थे। पीड़िता घर में अकेली थी। इसी दौरान मौके देखकर आरोपी घर में घुसा। बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया। फिर फरार हो गया। वारदात के 26 दिन बाद पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए। आरोपी खुद शादीशुदा है और पेशे से ड्राइवर है। जो इंड्रस्टियल एरिया में ट्रेक्टर चलता है। वह शराब का आदी है।

ये भी पढ़े :

# जयपुर : इंडिया-न्यूजीलैंड टी-20 इंटरनेशनल मैच को लेकर ट्रेफिक में किया गया बड़ा बदलाव, आइये जानें

# बिहार: लखीसराय में ट्रक-सुमो की आमने-सामने टक्कर, 6 की मौत 4 घायल

# Pooja Hegde ने स्विमिंग पूल में उतरकर लगाई आग, प्रिया प्रकाश वारियर ने पिंक कलर के डीप नेक वाले ब्लाउज में..., फोटोज वायरल

# PM मोदी आज उत्तर प्रदेश को देंगे बड़ी सौगात, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का करेंगे उद्घाटन, राफेल, मिराज और सुखोई दिखाएंगे करतब

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com